नगर परिषद औरंगाबाद : नामांकन का दौर जारी , अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष सहित वार्ड पार्षद पदों के लिए हुआ नामाँकन

0
Picsart_22-09-16_09-20-56-058

औरंगाबाद नगर परिषद चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रहा है । नगर परिषद क्षेत्र औरंगाबाद में गुरुवार को समाहरणालय स्थित अनुमंडल कार्यालय में अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष सहित पार्षद पद के लिए कइ प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दर्ज किया ।

नामांकन के दौरान निर्वतमान नगर अध्यक्ष उदय गुप्ता , अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता इबरार अहमद ,अध्यक्ष पद के लिए जुल्फेकार आलम , उपाध्यक्ष पद के लिए दिलीप कुमार , विनोद ठाकुर सहित कई लोगो ने अपना पर्चा भरा ।

औरंगाबाद नगर परिषद के लिए 19 सितम्बर तक नामांकन होना है ऐसे में नामांकन की प्रक्रिया लगातार जारी है और अभी नगर परिषद चुनाव में नामाँकन के लिए लंबी लिस्ट बाकी है जिसमे कई दिग्गज भी शामिल है ।

इसके अलावा वार्ड पार्षद पदों के लिए भी होड़ मची है ।बड़े बड़े चेहरे नामांकन करने पहुंच रहे है । आरक्षण रोस्टर बदलने के बाद वार्ड पार्षद का पद भी औरंगाबाद में महत्वपूर्ण हो चुका है और दावेदारों की लिस्ट भी बड़ी होती जा रही है ।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed