औरंगाबाद :कोर्ट की अवमानना मामले में फरार चल रहे तीन वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
arrest

संदीप कुमार

मगध एक्सप्रेस :-औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों से छापेमारी कर फरार चल रहे तीन वारंटी को पी एस आई श्वेता सिंह,पि एस आई राजू कुमार समेत सशस्त्र बल ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के महदुआ गांव निवासी चंद्रदेव राम तथा सिमरी गांव निवासी शशिकांत सिंह तथा शिवराजपुर गांव निवासी मोबिन अंसारी के ऊपर न्यायालय ने एक मामले को लेकर वारंट जारी किया था। जिसमें वे फरार चल रहे थे।वारंट के आधार पर पुलिस ने उनके घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें बाद में जेल भेज दिया गया।

इस सम्बंध मे नवीनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पान्डेय ने बताया कि कोर्ट की अवमानना करने वाले फरारी वारंटी थाना क्षेत्र के महदुआ गांव निवासी चंद्रदेव राम तथा सिमरी गांव निवासी शशिकांत सिंह तथा शिवराजपुर गांव निवासी मोबिन अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी की लंबे समय से तलाश कर रही थी। आरोपी के खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत था और पुलिस भी उसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर वारंटी की गिरफ्तारी उसके घर से की गई हैं। गिरफ्तार वारंटी को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed