औरंगाबाद :लापता पति की बरामदगी के लिए पत्नी ने लगाई गुहार

0
d88f1937-6044-4a9b-9f1a-14f877790ff3

संदीप कुमार

मगध एक्सप्रेस :-औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव की रहने वाली अंजू देवी ने स्थानीय पुलिस से अपने पति की सकुशल बरामदगी के लिए गुहार लगाई है। थाना में दिए आवेदन में उक्त महिला ने कहा है कि 17 दिसंबर को उसके पति कमलेश राम जोधपुर के लिए निकले थे और तब से गुम हो गये है।काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका है। उनका मोबाइल भी बंद है। उनके बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है । इस सम्बंध थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर लापता व्यक्ति की पुलिस छानबीन कर रही है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed