औरंगाबाद : 16 और 17 जनवरी को गजना महोत्सव , जिलाधिकारी ने किया गजना धाम का निरिक्षण,15 लाख रुपये होंगे खर्च

0
a9d962e5-26b2-4102-b89d-303ed987a5a2

संदीप कुमार

मगध एक्सप्रेस :-औरंगाबाद जिले में नवीनगर प्रखंड के बिहार के दक्षिणी सीमावर्ती बॉर्डर पर अवस्थित गजना मंदिर परिसर का निरीक्षण औरंगाबाद जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के द्वारा किया गया। यह निरीक्षण गजना महोत्सव कार्यक्रम को लेकर की गई है। जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि महोत्सव का आयोजन पूर्व से निर्धारित स्थान पर ही प्रस्तावित तिथि को 16 एवं 17 जनवरी को किया जायेगा।

सरकार द्वारा निर्धारित 15 लाख रुपए कि राशि से महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों कि प्राथमिकता दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद कुमार सिंह,अंचल अधिकारी आलोक कुमार,प्रखंड पंचायत राज्य पदाधिकारी पंकज कुमार, मुखिया जयप्रकाश सिंह, भृगु नाथ सिंह,जिला पार्षद सदस्य हरी राम, एवं मंदिर के पुजारी, समेत कई अन्य लोग मौजुद थे।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed