औरंगाबाद :शराब की छापेमारी करने गई पुलिस गाड़ी पर फेंका पत्थर ,गाड़ी का शीशा तोड़ा

0
tandva

संदीप कुमार

मगध एक्सप्रेस :-औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना पुलिस के द्वारा गुरुवार की रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के काला पहाड़ उनाठी गांव मे शराब के विरुद्ध छापेमारी करने गई पुलिस गाड़ी पर शराब तस्कर ने हमला कर दिया। जिसमें पुलिस की गाडी क्षतिग्रस्त हो गई। मामले मे टंडवा थानाध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि उनाठी गांव निवासी राकेश भूईया शराब की तस्करी करता है।

सूचना के आधार पर पुलिस सत्यापन के लिए राकेश भूंईया को पकड़ने के लिए गुरुवार की रात्रि टीम गठित कर उसके गांव पर छापेमारी की गई। पुलिस को देख राकेश भुईया भागने के क्रम में पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया जिससे कि पुलिस गाड़ी का शीशा टूट गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि राकेश भूंईया के घर की तलाशी लेने पर उसके घर से 14 लीटर महुआ देसी शराब बरामद किया गया।थानाध्यक्ष ने बताया की शराब को जप्त कर थाना लाया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस राकेश भूंईया की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed