औरंगाबाद:एससी-एसटी एक्ट में फरार अभियुक्त गिरफ्तार
संदीप कुमार
औरंगाबाद: नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना पुलिस ने एससी एसटी एक्ट मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने ढिबरा थाना क्षेत्र के मधू विगहा गांव से गिरफ्तार किया है। जिसे कड़ी सुरक्षा के बीच उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियूक्त की पहचान औरंगाबाद जिला के ढिबरा थाना क्षेत्र के मधू विगहा गांव निवासी सत्येंद्र मेहता के रूप में की गई है।

जिसमें वह फरार चल रहा था। इस संबंध में टंडवा थानाध्यक्ष धन्जय कुमार ने बताया कि उक्त व्यक्ति के विरुद्ध मारपीट एवं गाली-गलौज करने मामले में लिखित प्रतिवेदन दिया गया था। जिसके तहत टंडवा थाना कांड संख्या 92/25 मामला दर्ज किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर उक्त व्यक्ति को घर से गिरफ्तार कर लिया गया एवं न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वही इस अभियान में पी एस आई अमीत कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।