औरंगाबाद,हत्या एवं आर्मस एक्ट के दो आरोपित ने किया न्यायालय में आत्मसमर्पण
संदीप कुमार
औरंगाबाद: नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के सोरी गांव से संबंधित एक हत्या व आर्मस एक्ट के मामले में नामजद अभियुक्त अविनाश कुमार तथा सानू कुमार ने पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
विदित हो कि माली थाना कांड संख्या 124/25 में कुछ दिन पूर्व इस कांड में माली थाना क्षेत्र के सोरी गांव में दो अभियुक्तो के घर पर पुलिस ने इश्तेहार चस्पा कर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी थी ।
थानाध्यक्ष दिपक कुमार राय ने बताया कि माली थाना क्षेत्र के सोरी गांव निवासी अविनाश कुमार पिता पिन्टू सिंह तथा सानू कुमार पिता थाला सिंह उर्फ हरेन्द्र सिंह ने पुलिस की लगातार छापेमारी व दबिस से घबराकर न्यायालय मे आत्मसमर्पण कर दिया है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।