नवीनगर को अनुमंडल बनाने को लेकर सर्वदलीय बैठक आयोजित

0
IMG-20250910-WA0012

संदीप कुमार

औरंगाबाद: नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र अवस्थित मारबाडी भवन में नवीनगर को अनुमंडल बनाओ संघर्ष समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वदलीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष संतन सिंह ने की किया तथा संचालन शंकर प्रसाद ने किया । समिति अध्यक्ष संतन सिंह ने बताया कि समिति ने नवीनगर को अनुमंडल बनाने की मांग को लेकर अब तक की गई कार्रवाई और कार्यक्रमों की समीक्षा की।

बैठक में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री से मिलने और नवीनगर का पक्ष रखने का निर्णय लिया गया। वहीं अगली बैठक आम सभा के रूप में विधायक की अगुवाई में यात्री शेड में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।बैठक में सभी लोगों ने एक स्वर से नवीनगर को अनुमंडल बनाने हेतु संबंधित पक्षों से मिलकर दबाव बनाने की बात कही। इस दौरान बैठक में श्याम बिहारी सिंह,सतेन्द्र सिंह,दिवाकर चंद्रवंशी,उदय सिंह, अरविंद पासवान सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed