Aurangabad:रफीगंज में सड़क दुर्घटना , 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत,कबाड़ी के काम से परिवार का करता था भरण पोषण

0
IMG-20250905-WA0081

एस के मिश्रा

Magadh Express- औरंगाबाद जिले के रफीगंज शहर के चरकावां रोड में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 40 वर्षीय रौशन कुमार नामक व्यक्ति की दुखद मौत हो गई। वह रफीगंज के पोस्ट ऑफिस गली, पाठक टोला के निवासी थे।


उनके चचेरे भाई दशरथ कुमार रजक ने बताया कि शाम को एक ऑटो रिक्शा चालक उन्हें पोस्ट ऑफिस गली में छोड़ गया था। जब परिजनों ने देखा कि रौशन के पैर में गंभीर चोट लगी है, तो वे तुरंत एक ठेले की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने लगे। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही थाने के पास उन्होंने दम तोड़ दिया।


रौशन कुमार अपने परिवार में अकेले कमाने वाले थे और कबाड़ी का काम करके अपने तीन छोटे बच्चों और पूरे परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार बेसहारा हो गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। अंचलाधिकारी भारतेंदु सिंह ने मृतक के परिवार को सांत्वना दी और बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद सरकार की तरफ से मिलने वाली मुआवजा राशि परिवार को दी जाएगी।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed