Aurangabad:​सांसद की गाड़ी की चपेट में आया बच्चा, सांसद ने खुद रुकवाकर अस्पताल पहुँचाया,बच्चा रेफर

0
rafiganj thana

एस के मिश्रा

Magadh Express: औरंगाबाद जिले के रफीगंज-शिवगंज पथ पर वार गाँव के पास औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा के काफिले की स्कॉर्ट गाड़ी की चपेट में आकर एक पाँच वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद, सांसद ने अपना काफिला रुकवाकर घायल बच्चे को तत्काल इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

​सांसद अभय कुशवाहा ने बताया कि वे एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शिवगंज से रफीगंज की ओर जा रहे थे, तभी अचानक एक बच्चा सड़क पर दौड़ता हुआ आ गया और पुलिस स्कॉर्ट की गाड़ी से टकरा गया। उन्होंने बताया कि घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे गया के मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

​सांसद ने बच्चे के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। जानकारी के अनुसार, सांसद को एक अति आवश्यक कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन उन्होंने बच्चे की देखरेख के लिए अपना कार्यक्रम रोक दिया और अस्पताल में रुककर इलाज सुनिश्चित करवाया। समाचार लिखे जाने तक, घायल बच्चे की पहचान नहीं हो पाई थी।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed