औरंगाबाद :पूर्व विवाद को लेकर जुड़ाही गाँव मे हुए मारपीट मे दो पक्षों से 14 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

0

संजीव कुमार –

मगध एक्सप्रेस :- औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के जुड़ाही गाँव मे पूर्व की विवाद को लेकर हुए मारपीट मे दो पक्षहों से 14 लोगों पर अलग – अलग प्राथमिकी मदनपुर थाने मे दर्ज कराई गयी है।एक पक्ष से जुड़ाही निवासी विजय विश्वकर्मा ने 7 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमे मोहित गुप्ता,रोहित गुप्ता,विनय गुप्ता,कुबेर गुप्ता,विनय गुप्ता की पत्नी और कुबेर गुप्ता के पत्नी को आरोपित किया गया है।दूसरे पक्ष से दक्षिणी उमगा के सरपंच लोहरसी निवासी सुनीता देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमे विजय विश्वकर्मा,उदय विश्वकर्मा,मनोरंजन कुमार,नितीश कुमार,रवि गुप्ता,विजय साव और रोहित कुमार को आरोपित किया गया है।मारपीट का कारण पूर्व की विवाद बताया जाता है।थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि, मदनपुर थाना कांड संख्या -479/22 और 480/22 के तहत दोनो पक्ष से दिये गये आवेदन के आलोक मे 14 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed