गया : पिछले दस वर्षों से केन्द्र सरकार में चल रही भाजपा की जनविरोधी नीतियों वाली सरकार ने देश भर में भारी मंहगाई, बेरोजगारी और अत्याचार बढाया है -उधोग मंत्री [समीर महासेठ]

0
f9c7a622-39c6-4057-b6bf-82be932e7643

धीरज गुप्ता

मगध एक्सप्रेस :-गया जिला संवाद कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन गया संग्रहालय सभागार में किया गया। ।जिसकी अध्यक्षता गया जिलाअध्यक्ष मुर्सीद आलाम उर्फ नेजाम भाई और संचालन प्रधान महासचिव सुभाष यादव ने की है।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के उधोग मंत्री सह वैश्य समाज के लोकप्रिय नेता समीर कुमार महासेठ थे। अपने संबोधन ने कहा आगामी लोकसभा चुनाव में हमारे देश के गरिब, असहाय,आनाथ,पिछडो,दलितो,युवाओं,किसानो,व्यवसायिक, के अधिकारों की लडाई लड़ेंगे। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ेंगे, बहुत मजबूती के साथ। मंत्री ने कहा कि पिछले दस वर्षों से केन्द्र सरकार में चल रही भाजपा की जनविरोधी नीतियों वाली सरकार ने देश भर में भारी मंहगाई, बेरोजगारी और अत्याचार बढाया है। सुनोयोजीत तरीके से रेलवे,सेना, सुरक्षाबलो एवं केन्द्रीय संस्थानों में स्थाई नौकरी प्रवाधानो को खत्म कर दिया गया है।

इस सम्मेलन में मुख्य वक्ता विधान उप सभापति डा रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि अगस्त 22 मे नई सरकार के गठन के बाद राष्ट्रीय जनता दल सबसे बढी पार्टी के रुप में महागठबंधन में सबसे बढे घटक दल के रुप में नीतिगत निर्णय लेने पर बढी भुमीका निभाई है। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में हमारी पार्टी ने चुनाव के समय जो धोषणा युवाओं के लिए किया था ‌ जिसमे एक साल मे हमारी सरकार पाच लाख से अधिक लोगों को नौकरी दे चुकी है।उप मुख्यमंत्री के नेतृत्व में समाजीक, आर्थिक न्याय मे बिहार आगे बढ रही है। वही इस कार्यक्रम में गुरुआ विधायक विनय कुमार यादव,हथुआ विधायक राजेश कुशवाहा,रजोली विधायक प्रकाश वीर, कोचधाम विधायक , छात्र प्रदेश अध्यक्ष गगन यादव, पूर्व सांसद राजेश मांझी,डा विनोद कुमार यादवेन्दु,समता देवी, महानगर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव,जिला प्रवक्ता गोपाल कृष्ण उर्फ़ जुगनू कुमार यादव, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सरस्वती देवी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मो इलाईस अंसारी, बुद्धजीवी प्रकोष्ठ के डा नंद किशोर प्रसाद काफी संख्या के गया जिला के वरिष्ठ नेता लोग उपिस्थत थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed