औरंगाबाद :1995 के हुई केस ,28 वर्ष बाद देव थाना की पुलिस ने एक उग्रवादी को केताकि बाजार से किया गिरफ्तार

0
34a9d3c9-ea3e-473d-9b67-f8f387ad598d

मगध एक्सप्रेस :-औरंगाबाद जिले के देव थाना की पुलिस ने एक हत्या के मामले में फरार अपने ससुराल में रह रहे एक उग्रवादी को औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र अंतर्गत केताकि बाजार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी देते हुए देव थाना अध्यक्ष राजगृह प्रसाद ने बताया कि 1995 में देव थाना में एक हत्या का मामला दर्ज किया गया था। जिसमें अज्ञात उग्रवादी को अभियुक्त बनाया गया था। जब पुलिस अनुसंधान हुई तो औरंगाबाद जिले के कुटुंबा के रहने वाले शनिचर भुइयां के 63 वर्षीय पुत्र रामदेव रिकासन को उग्रवादी अभियुक्त बनाया गया। इसके बाद पुलिस को लगातार चकमा देकर रामदेव रिकीयासन फरार चल रहा था।

हालांकि 28 वर्ष बाद कोर्ट ने रामदेव रिकियासन के ऊपर कुर्की का नोटिस जारी किया। जबकि मंगलवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर देव थाना की पुलिस ने उसे देव थाना क्षेत्र के केताकि बाजार से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पूछताछ किया तो रामदेव रीकियासन में बताया कि वह केताकी मठ पर अपने ससुराल में इतने दिनों से रह रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि 1995 में देव थाना में मामला दर्ज की गई थी। जिसमें अज्ञात उग्रवादी को अभियुक्त बनाया गया था।जब पुलिस अनुसंधान हुई तो कुटुंबा निवासी रामदेव रिकासन जो वर्तमान में ससुराल में देव थाना क्षेत्र के केताकि मठ पर रह रहा था उसे अभियुक्त बनाया गया था।तब से वह फरार चल रहा था उसकी गिरफ्तारी 28 वर्ष बाद की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed