औरंगाबाद:शक्ति मिश्रा फाउंडेशन के चेयरमैन शक्ति मिश्रा ने किया ऐतिहासिक उमगा पहाड़ का भ्रमण,उमगा पहाड़ के विकास मे देंगे अहम योगदान

0
IMG-20230730-WA0005

संजीव कुमार –

Magadh Express:औरांगाबाद जिले के ऐतिहासिक सूर्य नगरी देव निवासी युवा समाजसेवी सह शक्ति मिश्रा फाउंडेशन के चेयरमैन शक्ति मिश्रा ने ऐतिहासिक उमगा पहाड़ का भ्रमण किया।इस दौरान उन्होंने उमगा सूर्य मंदिर,माता उमंगेश्वरी दरबार के साथ अन्य मंदिरों मे पूजा अर्चना की और उमगा पहाड़ के विकास मे अहम योगदान देने का आश्वासन दिया।उन्होंने बताया कि, यह एक ऐतिहासिक प्राकृतिक धरोहर है।52 मंदिरों का शक्तिपीठ उमगा पहाड़ पर पर्यटन की असीम संभावनाएं हैँ।लेकिन,जो विकास का कार्य यहाँ पर होने चाहिए वो नहीं हो पाया है।

उन्होंने कहा कि, उनके फाउंडेशन के तरफ से 24 घंटे पानी और बिजली की व्यवस्था की जायेगी।साथ ही आगंतुकों के लिए सुलभ व्यवस्था मे लंगर की व्यवस्था प्रतिदिन की जायेगी।इससे यहाँ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और आसपास के लोगों को रोजगार भी मिलेगा।उन्होंने सरकारी योजनाओं को सही तरीके से उपयोग नहीं किये जाने पर चिंता व्यक्त की।

बताते चलें कि, शक्ति मिश्रा फाउंडेशन एक समाजसेवी संस्था है।जिसके माध्यम से गरीब,असहाय लोगों को जरूरत के समय मदद की जाती है।इस दौरान पुजारी सह भाजपा नेता अजय पाठक,पूर्व पंचायत समिति राकेश कुमार सिंह,अरबिंद सिंह,सुबोध कुमार सिंह,राजू सिंह,बहादुर कुमार,राहुल कुमार सिंह,बलिकराज सिंह,दिलीप कुमार गुप्ता,अर्जुन विश्वकर्मा आदि सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान शक्ति मिश्रा फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य भी उपस्थित रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed