रोहतास :मॉक ड्रिल के तहत उन्होंने ऑक्सीजन सप्लाई, बेड की व्यवस्था, दवाओं की व्यवस्था, कोरोना जांच की व्यवस्था आदि का जायजा लिया

0
Picsart_22-12-27_14-23-37-177

Magadh Express:– खबर सासाराम से है। जहां कोरोना के संक्रमण को लेकर आज सासाराम के सदर अस्पताल में मॉक ड्रिल किया जाना था; लेकिन उसके जगह पर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. भगवान सिंह ने विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल के तहत उन्होंने ऑक्सीजन सप्लाई, बेड की व्यवस्था, दवाओं की व्यवस्था, कोरोना जांच की व्यवस्था आदि का जायजा लिया हैं।

इसी तरीके से मॉक ड्रिल को अंजाम दिया गया है। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। साथ ही कोरोना के लिए बनाए गए 45 बेड की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सभी तरह की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई है। कोरोना से संबंधित मरीजों को बेहतर इलाज की यहां तमाम व्यवस्थाएं हैं।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed