औरंगाबाद:प्रमंडलीय आयुक्त ने की सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ द्वितीय समीक्षात्मक बैठक

0
IMG-20221222-WA0109

Magadh Express:- आयुक्त, मगध प्रमंडल सह निर्वाचक सूची प्रेक्षक द्वारा प्राधिकृत आयुक्त महोदय के सचिव द्वारा औरंगाबाद जिला के सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ द्वितीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में आयुक्त महोदय के सचिव द्वारा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की समीक्षा की गई। इस दौरान उनके द्वारा निर्वाचन क्षेत्र वार ऑफलाइन एवं ऑनलाइन फॉर्म 6, 7 और 8 के संग्रहण की जानकारी ली गई। इसके साथ ही इन फॉर्म्स के निष्पादन की भी जानकारी ली गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उनके द्वारा मतदाता सूची में डुप्लीकेशन पर भी चर्चा की गई एवं इनकी पहचान कर मतदाता सूची से ऐसे नामों को हटाने का निर्देश दिया गया। उप निर्वाचन पदाधिकारी को एमएलसी(शिक्षक) चुनाव से संबंधित मतदाता सूची के अद्यतीकरण से संबंधित बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया।

इस बैठक में अपर समाहर्ता आशीष कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी कुमारी अनुपम सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद गजाली, डीसीएलआर सच्चिदानंद सुमन, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed