Aurangabad :नवीनगर नगर पंचायत में सहयोग शिविर का शुभारंभ, एक ही छत के नीचे लोगों को मिलेंगी सरकारी योजनाओं की सुविधाएं

0
IMG-20260812-WA0009

संदीप कुमार

Magadh Express: औरंगाबाद जिले के नवीनगर नगर पंचायत की ओर से मंगलवार को गौतम बुद्ध नगर भवन में सहयोग शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन विशिष्ट अतिथि एमएलसी दिलीप सिंह, जिला सहकारिता पदाधिकारी, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी किशोर भारती, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बिपिन सिंह, वार्ड पार्षद अजय प्रसाद, रितेश कुमार, विकास कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
दिलीप सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के सहयोग शिविर का आयोजन आम लोगों के लिए काफी उपयोगी है।

शिविर के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी के साथ-साथ उनका लाभ लेने के लिए आवेदन करने की सुविधा भी एक ही स्थान पर उपलब्ध होती है। उन्होंने नगर पंचायत द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आम लोगों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।


एक ही स्थान पर मिल रही योजनाओं की जानकारी
सहयोग शिविर में नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के अलावा आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे। शिविर में लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, प्रमाण पत्र, पेंशन, आवास योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। पात्र लाभार्थियों से संबंधित योजनाओं का लाभ लेने के लिए मौके पर ही आवेदन भी प्राप्त किए गए।


नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बिपिन सिंह ने उपस्थित लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि नगर पंचायत का प्रयास है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी सुविधा से वंचित न रहे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं जरूरतों से संबंधित आवेदन दें, ताकि उनका नियमानुसार समाधान कराया जा सके।


पात्र लाभार्थियों को सुविधा पहुंचाना उद्देश्य
नगर पंचायत के अधिकारियों ने बताया कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ लेने के लिए अलग-अलग कार्यालयों का चक्कर लगाने से राहत दिलाना है। पात्र लाभार्थियों को एक ही छत के नीचे आवश्यक जानकारी, मार्गदर्शन और आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
अधिकारियों ने कहा कि शिविर के माध्यम से लोगों की समस्याओं को समझने और उन्हें संबंधित विभाग तक पहुंचाने का भी प्रयास किया जा रहा है। इससे जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया को और अधिक सरल एवं प्रभावी बनाया जा सकेगा।


जनप्रतिनिधियों और कर्मियों ने निभाई अहम भूमिका
कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर पंचायत के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं वार्ड पार्षदों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिविर के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी गईं और उन्हें संबंधित योजनाओं के बारे में आवश्यक जानकारी दी गई।
इस मौके पर वार्ड पार्षद इंदल सिंह, ओबिंद राम, विकास कुमार, दीपक कुमार, राहुल रावत, दुबे जी, ओम प्रकाश जायसवाल सहित नगर पंचायत के कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed