बिहार :छठ घाट देखने पहुंचे तीन बच्चो की डूबने से मौत

0
maut

मगध एक्सप्रेस :;-बिहार के पूर्णिया जिला के कसबा थाना क्षेत्र के मदरसा चौक स्थित कोसी की उप धारा में आज 3 बच्चे की डूबने से मौत हो गई । यह घटना उस वक्त घटी जब लोग छठ घाटों की साफ-सफाई कर रहे थे और यह बच्चे घाट देखने पहुंचे थे । तीनों ही बच्चे पानी के अंदर गहरे गड्ढे में चले गए और तीनों की मौत हो गई । मौके पर गोताखोर की टीम ने तीनों ही शवो को बाहर निकाला गया ।

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही स्थानीय लोगों ने इस छठ घाट का बहिष्कार कर दिया है और छठ पूजा यहां नहीं करने का निर्णय लिया है । मृतकों में बॉबी कुमार, हिमांशु कुमार और रितिक कुमार शामिल है जो एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं ।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed