औरंगाबाद: 13 मार्च को डीआरसीसी में लगेगा ‘स्पेशल जॉब कैम्प’, 5 कंपनियां देंगी 110 युवाओं को नौकरी
Magadh Express:-औरंगाबाद जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला नियोजनालय, औरंगाबाद के तत्वाधान में कल यानी 13 मार्च 2026 को एक ‘स्पेशल जॉब कैम्प’ का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर शहर के जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र (DRCC) में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा।
इन पदों पर होगी बहाली
इस जॉब कैम्प में देश की 5 प्रतिष्ठित कंपनियां शिरकत कर रही हैं, जो कुल 110 रिक्त पदों पर चयन करेंगी। प्रमुख पदों में शामिल हैं:
- सेल्स मार्केटिंग एवं सुपरवाइजर
- कंप्यूटर ऑपरेटर एवं टेक्नीशियन
- पिकर/पैकर
- कंप्यूटर टीचर
- मोबिलाइजर एवं काउंसलर
भाग लेने वाली प्रमुख कंपनियां
शिविर में लखनऊ की RSG सेल्स एंड सर्विसेज, गुड़गांव की ब्लिंक कॉमर्स (Blinkit), दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, वागीशा एजुकेशनल सोसाइटी और दिल्ली की फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी शामिल हो रही हैं।
योग्यता और आयु सीमा- शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास, आईटीआई (ITI) और स्नातक (Graduate) उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं।
- आयु सीमा: अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
महत्वपूर्ण सूचना: इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा (Resume), सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित समय पर DRCC केंद्र पहुँचना होगाजिला नियोजनालय ने जिले के अधिक से अधिक युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और निजी क्षेत्र में अपना करियर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाएं।