Aurangabad: भव्य पंडालों के लिए तीन पूजा समितियाँ पुरस्कृत, ‘माँ भारती क्लब’ को मिला प्रथम स्थान
Magadh Express:- औरंगाबाद उपविकास आयुक्त महोदया की अध्यक्षता में आहूत उद्योग विभाग के विभिन्न योजनाओं के ऋण स्वीकृति एवं भुगतान शिविर में औरंगाबाद जिला अंतर्गत सेवा पर्व के दौरान दशहरा के अवसर पर विभिन्न पूजा समिति द्वारा पूजा पंडालों में मारत एवं बिहार के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु तीन पूजा समितियों को पुरस्कृत किया गया। प्रथम पुरस्कार भी भारती क्लब, रमेश चौक, औरंगाबाद, द्वितीय पुरस्कार मी दुर्गा पूजा समिति, विद्युत कॉलोनी, औरंगाबाद एवं तृतीय पुरस्कार गाँ काली नवयुवक संघ, पटना रोड, राष्ट्रीय स्कूल के फिल्ड में दाउदनगर, औरंगाबाद को दिया गया।
माँ भारती क्लब, रमेश चौक, औरंगाबाद, द्वारा पंडाल के अंदर चार धाम का भव्य प्रदर्शनी एवं पंडाल के बाहर जगुई जिला में स्थित गाँ काली मंदिर के Replica (प्रतिरूप) जो कि भारत एवं बिहार की सास्कृतिक विरासत, धार्मिक मान्यता एवं ऐतिहासिक धरोहर के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रथम स्थान, मौ दुर्गा समिति, विद्युत कॉलोनी, औरंगाबाद द्वारा पंडाल में दिल्ली में स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के Replica (प्रतिरूप) जो कि भारत की सांरकृति विरासत एवं ऐतिहासिक धरोहर के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर द्वितीय स्थान एवं भी काली नवयुवक संघ पटना रोड, राष्ट्रीय स्कूल के फिल्ड में दाउदनगर, औरंगाबाद द्वारा पंडाल में भव्य रूप से आकर्षक अदाज में भारत के महान स्थापत्य कला की उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर तृतीय स्थान हेतु जिला स्तरीय गठित कमिटि द्वारा चयन किया गया है।
प्रथम स्थान पर चयनित पूजा समिति को प्रोत्साहन राशि 25000/- (पचीस हजार) द्वितीय स्थान पर ययनित पूजा समिति को प्रोत्साहन राशि 15000/- (पंद्रह हजार) एवं तृतीय स्थान पर चयनित माँ काली नवयुवक संघ समिति को प्रोत्साहन राशि 5000/- (पाँच हजार) राशि दी गई।अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ शिविर का समापन किया गया।