नवीनगर: ‘संपूर्णता अभियान’ के माध्यम से अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का संकल्प

0
IMG-20260131-WA0013

औरंगाबाद: नवीनगर प्रखंड के तंदवा पीपरड़ीह स्थित राजकीयकृत उच्च विद्यालय परिसर में ‘संपूर्णता अभियान’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना और हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना था।

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य आगाज

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन नवीनगर प्रखंड प्रमुख चित्रा कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) अरुण सिंह, अंचलाधिकारी (CO) नीकहत परवीन, बीपीआरओ मुकेश कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभय कुमार, पीओ नीरज कुमार और बसड़ीहा पैक्स अध्यक्ष दीपक तिवारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। मंच संचालन शिक्षक परवेज आलम ने बखूबी किया।

शता-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना प्राथमिकता: बीडीओ

जनसमूह को संबोधित करते हुए बीडीओ अरुण सिंह ने कहा कि संपूर्णता अभियान का लक्ष्य केवल योजनाओं की घोषणा करना नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार जैसी बुनियादी सेवाओं की शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।

जागरूकता ही विकास की कुंजी: प्रमुख

प्रखंड प्रमुख चित्रा कुमारी ने अपने संबोधन में इसे एक ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह अभियान समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों का जीवन स्तर सुधारने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे जागरूक बनें और सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

मौके पर ही मिले योजनाओं के लाभ

कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जहाँ लोगों को न केवल योजनाओं की जानकारी दी गई, बल्कि मौके पर ही कई लाभुकों का पंजीकरण भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए शिविर में लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जबकि शिक्षा और समाज कल्याण विभाग ने भी अपनी योजनाओं का प्रसार किया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य विवेक कुमार व चंदन कुमार, प्रधानाध्यापक उपेन्द्र कुमार, शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव धनंजय कुमार सिंह, शिक्षक मनीष कुमार सिंह उर्फ चुन्नू सिंह, परिचारी संतोष कुमार और सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह देखा गया।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed