औरंगाबाद के किसानों के लिए बड़ी खबर: ‘फार्मर रजिस्ट्री’ शिविर की तारीख बढ़ी, अब रविवार को भी होगा रजिस्ट्रेशन; एक दिन में 6 हजार से अधिक किसान जुड़े

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

औरंगाबाद | जिले के किसानों को हाईटेक बनाने और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ देने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मिशन मोड में है। जिला पदाधिकारी (DM) श्रीमती अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर चल रहे “फार्मर रजिस्ट्री – किसान की डिजिटल पहचान” अभियान को जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है।

​किसानों की भारी भीड़ और उत्साह को देखते हुए प्रशासन ने पहले चरण के शिविर की अवधि में एक दिन का विस्तार कर दिया है। अब किसान भाई रविवार (11 जनवरी 2026) को भी अपने पंचायत में जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

एक दिन में 6054 किसानों ने कराई डिजिटल पहचान

अभियान की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शनिवार (10 जनवरी) को जिले भर में आयोजित शिविरों में रिकॉर्ड 6,054 किसानों का सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन किया गया। सभी प्रखंडों के पंचायत सरकार भवनों और सरकारी भवनों में लगे शिविरों में कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार और राजस्व कर्मचारियों ने मुस्तैदी से ई-केवाईसी (e-KYC) और रजिस्ट्री का कार्य पूरा किया। वरीय अधिकारी भी लगातार फील्ड में रहकर कैंप की निगरानी कर रहे हैं।

नोट कर लें अगली तारीखें

जिला प्रशासन ने बताया कि अभियान दो चरणों में चलाया जा रहा है:

  • पहला चरण: 06 जनवरी से अब 11 जनवरी 2026 तक (विस्तारित)।
  • दूसरा चरण: 18 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक।

डीएम की अपील: चूकें नहीं, तुरंत कराएं रजिस्ट्रेशन

जिला प्रशासन ने सभी किसान भाई-बहनों से अपील की है कि वे रविवार को आयोजित होने वाले विशेष शिविर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ जरूर पहुंचें। फार्मर रजिस्ट्री होने से सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बिचौलिये के, पारदर्शी और सुगम तरीके से सीधे किसानों को मिलेगा।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed