नवीनगर प्रखंड मुख्यालय परिसर में गरीब व असहायों के बीच कंबल वितरण, बीडीओ अरुण सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न

0
IMG-20251231-WA0001

संदीप कुमार

औरंगाबाद: नवीनगर प्रखंड मुख्यालय परिसर में बढ़ती ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह ने किया। कंबल वितरण के दौरान बड़ी संख्या में वृद्ध, महिला एवं बेसहारा लोग उपस्थित रहे। बीडीओ अरुण सिंह ने स्वयं जरूरतमंदों को कंबल प्रदान करते हुए कहा कि ठंड के इस मौसम में प्रशासन का दायित्व है कि कोई भी गरीब व्यक्ति ठंड से पीड़ित न हो।

सरकार की मंशा है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचे। उन्होंने कहा कि ठंड और शीतलहर गरीबों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है, ऐसे में प्रशासन द्वारा किया गया यह प्रयास मानवता के प्रति संवेदनशीलता का परिचायक है। आगे भी जरूरत के अनुसार इस तरह के राहत कार्य जारी रहेंगे। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। लोगों ने प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि ठंड के इस समय में कंबल मिलना उनके लिए बड़ी राहत है। इस मौके पर प्रखंड कार्यालय के कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed