बिहार राज्य प्रारम्भिक शिक्षक संघ ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 20वां संकल्प दिवस

0
IMG-20251225-WA0000

संदीप कुमार

नवीनगर (औरंगाबाद) : नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कन्या मध्य विद्यालय परिसर में बिहार राज्य प्रारम्भिक शिक्षक संघ, प्रखंड इकाई नवीनगर के तत्वावधान में 20वां संकल्प दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया और संगठन के संघर्षमय इतिहास को याद करते हुए भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श किया।

इस अवसर पर संघ के प्रदेश सचिव धनंजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि 24 दिसंबर 2005 का दिन बिहार के शिक्षा मित्रों और शिक्षकों के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है। उन्होंने बताया कि इसी दिन पटना के हड़ताली चौक पर तत्कालीन शिक्षा मित्रों द्वारा एक ऐतिहासिक आंदोलन किया गया था, जिसने सरकार को शिक्षकों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने के लिए बाध्य किया।

उस आंदोलन के परिणामस्वरूप सरकार ने कई महत्वपूर्ण मांगों को स्वीकार किया, जिससे शिक्षकों के जीवन और सेवा शर्तों में सकारात्मक बदलाव आया। वहीं, प्रखंड सचिव सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि संगठन ने वर्ष 2003 से ही शिक्षकों की जायज मांगों को लेकर निरंतर आंदोलन किया है। उन्होंने बताया कि संगठन की एकजुटता और संघर्ष के कारण आज अधिकांश मांगें पूरी हो चुकी हैं, जिसके फलस्वरूप शिक्षक नियमित कर्मी बने और उन्हें नियमित कर्मियों की भांति वेतन, सेवा-सुविधाएं एवं सम्मान प्राप्त हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जो मांगें अभी शेष हैं, उनके लिए शिक्षकों को संगठित होकर संघर्ष जारी रखना होगा।


संकल्प दिवस के अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने संगठन की मजबूती, आपसी एकता और शिक्षक हित में निरंतर संघर्ष का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, शिक्षक अधिकारों की रक्षा तथा शेष मांगों को पूरा कराने के लिए एकजुट रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस संकल्प सभा में प्रमुख रूप से धीरेन्द्र कुमार सिंह, उमाशंकर सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिंह, धीरेद्र कुमार सिंह, रजित कुमार सिंह, अरविन्द तिवारी, केदार सिंह, परवेज आलम, अरविन्द कुमार सिंह, अरविन्द कुमार, लव कुमार, अरुण कुमार सिंह, इदल कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह, चन्द्रशेखर, रमेश कुमार, अविनाश कुमार, अक्षय कुमार सहित कई शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन संगठन की एकता, संघर्ष और शिक्षक हितों की रक्षा के संकल्प के साथ किया।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed