औरंगाबाद :भोजपुरी के मशहूर दो कलाकार गोलू राजा और निशा उपाध्याय ने दी प्रस्तुति,पुरी रात दर्शकों ने उठाया आनंद

0
IMG-20221018-WA0003

गौतम उपाध्याय

मगध एक्सप्रेस: औरंगाबाद जिले के गोह प्रखण्ड मुख्यालय स्थित थाना के पास भोजपुरी जगत के दो जाने माने कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन श्री दुर्गा पूजा समिति गोह के द्वारा किया गया था। कलाकार गोलू राजा और निशा उपाध्याय की कार्यक्रम को देखने हजारों की संख्या में दर्शकों का हुजूम मौजूद था ।वहीं स्थानीय पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम की थी ।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉपरेटिव बैंक चेयरमैन संतोष कुमार सिंह एवं पुजा समिति के संरक्षक मुकेश पाण्डेय, दाउदनगर अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि डाॅ आरयू कुमार, बाजार वर्मा मुखिया प्रतिनिधि साकेत बिहारी शर्मा,दधपी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि ईश्वर दयाल एवं गोह के दोनों पंचायत समिति सदस्य एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित एवं संयुक्त रूप से रीबन काट कर किया।


गायिका नीशा उपाध्याय एवं गायक गोलू राजा के रंग बिरंगी गानों पर श्रोता झूमते दिखे।कार्यक्रम को सफल बनाने का श्रेय संरक्षण मुकेश पाण्डेय ने अध्यक्ष चिंटू पाण्डेय ,सचिव वारीश सिंह सहित समिति के सभी सदस्यों को दिया। संरक्षक मुकेश पाण्डेय ने बताया कि इतने बड़े कार्यक्रम का सफल आयोजन समिति के सारे सदस्यों के दिन रात मेहनत का फल है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed