रफीगंज में ‘जंगलराज’ ध्वस्त! NDA की आंधी में उड़े RJD के ‘गुलाम’!

0
IMG-20251114-WA0010

प्रमोद सिंह ने 11,956 वोटों से RJD को रौंदा; कहा—“बिहार ने भ्रष्टाचार को हमेशा के लिए दफनाया!”

रफीगंज (औरंगाबाद): बिहार की राजनीति में आज एक साफ-साफ संदेश गूंजा—नीतीश-मोदी के सुशासन के सामने ‘जंगलराज’ की राजनीति टिकने वाली नहीं!


रफीगंज विधानसभा सीट पर जदयू के प्रमोद कुमार सिंह ने RJD उम्मीदवार गुलाम शाहिद को 11,956 वोटों के प्रचंड अंतर से परास्त कर मैदान साफ कर दिया।


तीसरी बार मैदान में उतरे प्रमोद कुमार सिंह के रफीगंज में ‘प्रमोद लहर’ ने महागठबंधन की उम्मीदें उड़ा दीं।

“विपक्ष का सूपड़ा साफ”—प्रमोद सिंह का सीधा वार

जीत के बाद प्रमोद सिंह का सुर बेहद आक्रामक था। मंच पर आते ही पहला वाक्य विपक्ष के सीने पर हथौड़े जैसा सुनाई दिया—

“नीतीश-मोदी की जोड़ी ने आज महागठबंधन का सूपड़ा साफ कर दिया।
बिहार अब किसी भी कीमत पर 15 साल का जंगलराज वापस नहीं चाहता!”

उन्होंने बिना नाम लिए RJD पर जोरदार निशाना साधा—

“कभी अपहरण, कभी हत्या, कभी जातीय नफरत…
यही था उनका मॉडल!
लेकिन जनता अब डिजिटल है, जागरूक है।
गूगल पर सच्चाई देखती है और वोट उसी को देती है जो काम करता है।”

युवा-डिजिटल कार्ड चला , राजद पर पड़ गया भारी

प्रमोद सिंह ने कहा कि आज का मतदाता किसी नेता के भाषण से नहीं, इंटरनेट से फैसला करता है।

“युवा गूगल करता है, मुद्दे पढ़ता है।
उसे पता है कौन काम कर रहा है और कौन सिर्फ जातिगत समीकरण पर राजनीति कर रहा है।”

अब रफीगंज में ‘विकास की स्पीड 5G मोड में’

विधायक ने कहा कि उनकी सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में रहेगी—
“24 घंटे, 365 दिन काम… बस काम!”

मुख्य वादे

हर गांव में ‘युवा क्लब’—सीधे युवा नेतृत्व से समस्याएँ और समाधान

हर अधूरा काम पूरा—सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य में फुल स्पीड

डबल इंजन सरकार का पूरा फायदा—“रफीगंज को मॉडल विधानसभा बनाऊंगा”

जनादेश का बड़ा संदेश—जातिवाद OUT, विकास IN

इस सीट का परिणाम सिर्फ एक जीत नहीं,
बल्कि जनता की साफ प्रतिक्रिया है—

“तुष्टिकरण और जातिवाद को रिजेक्ट,
सुशासन और विकास को डायरेक्ट सपोर्ट!”

रफीगंज ने बता दिया कि अब राजनीति सिर्फ नारों से नहीं, काम और ईमानदारी से जीती जाएगी।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed