बिहार चुनाव में NDA को प्रचंड बहुमत, महागठबंधन का सूपड़ा साफ,ज्ञान, परिश्रम और लोकतंत्र की रक्षक ‘बिहार भूमि’ की जनता को कोटि-कोटि नमन- अमित शाह

0
IMG-20251114-WA0254

Magadh Express,:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने शानदार जीत दर्ज करते हुए प्रचंड बहुमत हासिल कर लिया है। मतगणना के शुरुआती रुझानों से ही NDA ने जो बढ़त बनाई थी, वह आखिर तक कायम रही और उसने बहुमत के आंकड़े (122 सीट) को आसानी से पार कर लिया।


महागठबंधन हुआ चित्त
वहीं, दूसरी ओर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेतृत्व वाले महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव परिणामों में महागठबंधन बहुत पीछे रह गया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि बिहार की जनता ने एक बार फिर सुशासन और विकास के एजेंडे पर भरोसा जताया है।

प्रमुख बातें:

  • NDA का दबदबा: भारतीय जनता पार्टी (BJP), जनता दल यूनाइटेड (JDU), लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAMS) के गठबंधन NDA ने 243 सीटों वाली विधानसभा में शानदार प्रदर्शन किया।
  • भाजपा बनी सबसे बड़ी पार्टी: NDA की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में भारतीय जनता पार्टी उभरी है।
  • तेजस्वी की चमक फीकी: महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव का जादू नहीं चला। उनकी पार्टी RJD को उम्मीद के मुताबिक सीटें नहीं मिलीं।
  • ओवैसी ने दी सेंध: AIMIM ने सीमांचल के कुछ हिस्सों में अच्छा प्रदर्शन किया, जिससे महागठबंधन के वोटों में सेंध लगी।
  • प्रधानमंत्री ने दी बधाई:NDA की इस बड़ी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी और कहा कि यह जीत सुशासन की जीत है। उन्होंने बिहार की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।

ज्ञान, परिश्रम और लोकतंत्र की रक्षक ‘बिहार भूमि’ की जनता को कोटि-कोटि नमन- अमित शाह

बिहारवासियों द्वारा NDA को यह प्रचंड जनादेश, बिहार में विकास, महिलाओं की सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण की NDA की संकल्प सेवा पर जनता की मुहर है। पिछले 11 सालों में मोदी जी ने बिहार के लिए दिल खोलकर कार्य किए और नीतीश जी ने बिहार को जंगलराज के अंधेरे से बाहर निकालने का काम किया। यह जनादेश ‘विकसित बिहार’ के संकल्प के लिए है।

बिहारवासियों का एक-एक वोट भारत की सुरक्षा और संसाधनों से खेलने वाले घुसपैठियों और उनके हितैषियों के खिलाफ मोदी सरकार की नीति में विश्वास का प्रतीक है। वोटबैंक के लिए घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता ने करारा जवाब दिया है।

बिहार की जनता ने पूरे देश का मूड बता दिया है कि मतदाता सूची शुद्धिकरण अनिवार्य है और इसके खिलाफ राजनीति की कोई जगह नहीं है। इसीलिए राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आज बिहार में आखिरी पायदान पर आ गई है।

यह ‘विकसित बिहार’ में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी की जीत है। जंगलराज और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले किसी भी भेष में आएँ, उन्हें लूटने का मौका नहीं मिलेगा। जनता अब सिर्फ और सिर्फ ‘Politics of performance’ के आधार पर जनादेश देती है।

श्री नरेंद्र मोदी जी, श्री नीतीश कुमार जी व NDA के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूँ। साथ ही, अपने अथक परिश्रम से इस परिणाम को चरितार्थ करने वाले बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक के भाजपा बिहार के सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन करता हूँ।

मैं बिहार की जनता और विशेषकर हमारी माताओं-बहनों को आश्वस्त करता हूँ कि जिस आशा और विश्वास के साथ आपने NDA को यह जनादेश दिया है, मोदी जी के नेतृत्व में NDA सरकार उससे अधिक समर्पण से उसे पूरा करे

“एनडीए ने राज्य का चौतरफा विकास किया है और यह जनादेश ‘सुशासन’ में जनता के विश्वास को दर्शाता है।बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed