मदनपुर से मांझी का वार — ‘लालू-तेजस्वी का सपना अब अधूरा रहेगा!’

0
IMG-20251109-WA0005


एनडीए की सभा में मांझी का तंज — “अब लालटेन नहीं, एलईडी का युग है”

संजीव कुमार, मदनपुर।


बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मदनपुर खेल मैदान में आयोजित एनडीए की विशाल जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री और हम पार्टी के संयोजक जीतनराम मांझी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा —

“अब लालटेन का जमाना गया, यह एलईडी का युग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार ने बिहार को विकास की नई राह पर ला खड़ा किया है।”

सभा की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने की जबकि संचालन लव कुमार सिंह ने किया।


मुख्य अतिथि मांझी के साथ मंच पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और एनडीए प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिंह मौजूद रहे।
सभा स्थल पर हजारों की भीड़ उमड़ी, जिसने “डबल इंजन सरकार जिंदाबाद” के नारों से मैदान गूंजा दिया।


“परिवारवाद नहीं, विकास है हमारी पहचान” — मांझी

मांझी ने लालू यादव और तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा —

“ये लोग सिर्फ परिवार की तरक्की चाहते हैं। इनके शासन में लूट, हत्या और भ्रष्टाचार चरम पर था। अब जनता ठान चुकी है — परिवारवाद नहीं, विकास चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा —

“नीतीश कुमार ने भुइयां समाज के एक महादलित बेटे को मुख्यमंत्री बनाकर दिखा दिया कि बिहार में हर वर्ग का सम्मान है।”


“लालटेन का अंधेरा अब खत्म”

मांझी ने कहा कि आज बिहार में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली से लेकर उद्योग तक हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है।

“बोधगया और विष्णुपद में कोरिडोर निर्माण और डोभी में इंडस्ट्रियल पार्क डबल इंजन सरकार की देन है। लालटेन का अंधेरा अब खत्म हो चुका है।”


“जातिवाद नहीं चलेगा, अब जनता जाग चुकी है”

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा —

“अब जनता जातिवाद के झांसे में नहीं आएगी। बिहार की जनता विकास चाहती है और नीतीश-मोदी की जोड़ी उसी दिशा में काम कर रही है।”
उन्होंने अपील की कि “दो नंबर पर तीर छाप पर बटन दबाकर मजबूत सरकार बनाएं।”


“विकास ही लक्ष्य है” — प्रमोद कुमार सिंह

जदयू प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिंह ने कहा —

“विकास का कोई धर्म या जाति नहीं होता। पिछले 15 वर्षों से जनता की सेवा में रहा हूं, आगे भी रहूंगा। 14 नवंबर को एनडीए रिकॉर्ड सीटों पर जीत दर्ज करेगा।”

सभा में अमरेश चौधरी, औरंग खान, पियूष रंजन (रिशु सिंह), अरुण कुमार सिंह, शिवपूजन यादव, महेश भुइयां, चंदेश्वर पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।


सभा स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed