औरंगाबाद : नबीनगर में व्यापार मंडल चुनाव के लिए शुरू हुआ नामाँकन ,पहले दिन सदस्य पद के लिए 6 नामांकन

0
IMG-20221017-WA0001

औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड मुख्यालय में व्यापार मंडल चुनाव में अध्यक्ष पद व सदस्य पद के लिए नॉमिनेशन का कार्य शुरू हो गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ देवानंद सिंह ने बताया कि व्यापार मंडल चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसको लेकर अलग से काउंटर भी बनाए गए हैं। जिसमें पहले दिन 6 लोगों ने सदस्य पद के लिए नामांकन किया।

बताते चलें कि पहले दिन अध्यक्ष पद का नॉमिनेशन का खाता नहीं खुल सका।निर्वाची पदाधिकारी व्यापार मंडल सह प्रखंड विकास पदाधिकारी देवानंद कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद का नामांकन शून्य रहा। सदस्य पद के लिए सामान्य वर्ग 1से पुरुष 02, सामान्य वर्ग अति पिछड़ा पुरुष 01, सामान्य वर्ग पुरुष 2 और महिला 01 नामांकन पत्र दाखिल किया गया। कुल 6 नामांकन दाखिल किया गया। सदस्य पद के लिए बीरेंद्र सिंह,अनिता देवी,प्रबल सिंह,प्रेम भगत सिंह,प्रमोद पाण्डेय,दीपक तिवारी द्वारा नामांकन किया गया।नामांकन दाखिल में शामिल सहायक निर्वाची पदाधिकारी leo बिजेंद्र सिंह,पंचायत सचिव केशर राम,बटेश्वर राम,शिक्षक आनंद कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह,बैंटेकेश रमन ,मनीष कुमार उपस्थित थे।

संदीप कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed