शिक्षा विभाग के खिलाफ शिक्षकों ने खोला मोर्चा,4 अक्टूबर तक ट्रांसफर नहीं हुआ तो सड़क पर उतरेंगे शिक्षक,करेंगे आंदोलन

0
IMG-20250928-WA0032

पटना। बिहार में एक बार फिर से शिक्षक आंदोलित हैं। स्थानांतरण प्रक्रिया में हो रही अनदेखी और वादाखिलाफी से नाराज़ हजारों शिक्षकों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिक्षकों का आरोप है कि जान बूझकर स्थानांतरण की प्रक्रिया को शिथिल किया गया है. 24,600 स्थानांतरित शिक्षक अब भी स्कूल आवंटन का इंतजार कर रहे हैं वहीं करीब 17 हजार शिक्षक ट्रांसफर से वंचित रह गए हैं. उन्हें दिए गए विकल्प के आधार पर जिला नही मिला है. विभाग ने अनदेखी की है.

शिक्षकों ने कहा अब इंतजार बर्दाश्त नहीं

शिक्षकों ने पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि गृह जिला में सेवा देने का अधिकार शिक्षकों से छीन लिया गया है। कई शिक्षक वर्षों से परिवार से दूर रहकर सेवा कर रहे हैं, वे अब भी घर नहीं लौट पा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्पष्ट निर्देश को भी विभाग ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है। बीआरभीएएस के अध्यक्ष अनीस सिंह व उपाध्यक्ष पीएस ठाकुर ने कहा कि यह न केवल शिक्षकों के साथ धोखा है, बल्कि परिवार और समाज के साथ भी अन्याय है।

4 अक्टूबर तक अल्टीमेटम – वरना घेरेंगे शिक्षा मंत्री


पटना में रविवार को बैठक कर शिक्षकों ने फैसला लिया कि 4 अक्टूबर तक सभी लंबित ट्रांसफर पूरे किए जाएं। अन्यथा 5 अक्टूबर को शिक्षा मंत्री का घेराव किया जाएगा। गौरतलब हो कि चुनाव आयोग का निर्देश है कि 6 अक्टूबर तक ट्रांसफर प्रक्रिया को पूरा कर लेना है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed