औरंगाबाद में धूमधाम से होगा डांडिया सह गरबा महोत्सव, तत्पर युवा मंच कर रहा तैयारी
औरंगाबाद। नवरात्रि की आहट के साथ ही शहर में भक्ति और उत्साह का रंग चढ़ने लगा है। तत्पर युवा मंच औरंगाबाद हर साल की तरह इस बार भी छठा डांडिया सह गरबा उत्सव भव्य तरीके से आयोजित करने जा रहा है। संगठन के अध्यक्ष कुंदन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस बार उत्सव 27 सितंबर की शाम 6 बजे से बंधन रिसोर्ट में मनाया जाएगा।

कार्यक्रम प्रमुख के रूप में अमन कुमार, सह प्रमुख धीरज शर्मा और ऋतिक सिंह की जिम्मेदारी तय की गई है। वहीं उपाध्यक्ष कुणाल किशोर ने बताया कि यह मंच लगातार छठे वर्ष समाज को सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने का कार्य कर रहा है।अमन कुमार ने कहा कि कभी डांडिया और गरबा सिर्फ बड़े शहरों जैसे गुजरात, पुणे, मुंबई, भोपाल और बंगलुरू में ही होते थे, लेकिन अब तत्पर युवा मंच के अथक प्रयास से औरंगाबाद में भी लोग इस आयोजन का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

इस बार उत्सव को और भी खास बनाने के लिए मंच आकर्षक लाइटिंग और भव्य सजावट कर रहा है। पारंपरिक परिधानों में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल होंगे। देर रात तक चलने वाले इस आयोजन में परिवारों के लिए मंच की ओर से डांडिया की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।अध्यक्ष कुंदन सिंह और कार्यक्रम प्रमुख अमन राज ने समाज के सभी लोगों से आग्रह किया कि वे इस उत्सव को और बेहतर बनाने में बढ़-चढ़कर शामिल हों।बैठक में सचिव आर्यन राज, कोषाध्यक्ष अक्षय राय, परी कुमारी, सोनाली, अपराजिता, प्रिया सिंह, अतुल्या ज्योति, रौनक सिन्हा, मोनू, अविनाश, भोला, निखिल, पवन, हर्षित, सौरभ, गुड्डू, ललित सिन्हा समेत कई सदस्य मौजूद रहे।