औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को रौंदा, 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत, 6 घायल

0
Picsart_25-09-23_23-32-03-575

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

औरंगाबाद/सासाराम: बिहार के औरंगाबाद में मंगलवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियाँ छीन लीं। बारुण थाना क्षेत्र के मुंशी बिगहा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीन महिलाओं की मौत हो गई और ऑटो चालक समेत छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज औरंगाबाद सदर अस्पताल में चल रहा है।

​जानकारी के अनुसार, सभी यात्री सासाराम बस स्टैंड से एक ऑटो रिजर्व कर औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र स्थित महुआ धाम जा रहे थे। जैसे ही उनका ऑटो मुंशी बिगहा मोड़ के पास पहुँचा, एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

​हादसे के बाद मची चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची बारुण थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेजा।

​सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने दो महिलाओं, सासाराम नगर थाना क्षेत्र के सागर मोहल्ला के अठनवां गांव निवासी केशव बिंद की 60 वर्षीय पत्नी फुलेश्वरी देवी और शिवसागर थाना क्षेत्र के कुसहरा गांव निवासी उमाशंकर सिंह की 55 वर्षीय पत्नी सीता देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, इलाज के दौरान रात करीब 9 बजे एक और घायल महिला, चेनारी थाना क्षेत्र के सिमेरी गांव की 50 वर्षीय ननक देवी ने भी दम तोड़ दिया।

​पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed