ऑरंगाबाद में स्कूल बस से टकराया ट्रक, सिस्टम की लापरवाही ने मासूमों की जान जोखिम में डाली – भाजपा नेता अनिल कुमार सिंह ने निभाई इंसानियत

0
FB_IMG_1758562333637

औरंगाबाद के महाराणा प्रताप चौक के पास आज दोपहर एक खौफनाक हादसा सामने आया, जब स्कूली बच्चों से भरी बस को एक ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। करीब 40 से अधिक बच्चों की जान पर बनी थी, जिसमें 4 बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। घटना के वक्त बस में शोर, चीख-पुकार और खौफ का माहौल था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आगे चल रही एक पिकअप ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे बस उसका अगला हिस्सा टकराया और उसी क्षण पीछे से ट्रक ने बस को रौंद डाला। गंभीर रूप से घायल बच्चों में प्रकाश वर्मा, ज्ञान प्रकाश और यश कुमार की पहचान की गई है।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग वहां पहुंचे और किसी तरह बच्चों को बस से बाहर निकाला। इलाज के लिए पहले उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां शिशु वार्ड में डॉक्टर की अनुपस्थिति ने सिस्टम की पोल खोल दी। इससे आहत अभिभावकों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां बच्चों का उपचार संभव हुआ। फिलहाल सभी घायल बच्चों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि यह हादसा वाहन चालकों की लापरवाही का परिणाम है।

सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

घटना के दौरान वहां से गुजर रहे भाजपा नेता अनिल कुमार सिंह ने त्वरित मानवता का परिचय देते हुए खुद घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया, जिससे बच्चों को समय पर मदद मिल सकी।प्रशासन और अस्पताल की लापरवाही पर परिजन और आम जनता बेहद नाराज हैं, उनका सवाल है कि आखिर कब तक ऐसे हालातों में मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ होता रहेगा? हादसे ने एक बार फिर व्यवस्था की नाकामी और तत्काल सुधार की मांग को उजागर कर दिया है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed