Aurangabad:राजद की मानसिकता वाले लोग बौखलाहट में भाषा की मर्यादा भूल गए हैं- आलोक सिंह

0
alok-singh

Magadh Express: औरंगाबाद जिले के भाजपा नेता आलोक सिंह ने प्पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह पर की गई अभद्र टिप्पणी की कड़ी निंदा की है. उन्होंने इस तरह की भाषा के इस्तेमाल को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के शासन काल की “प्रवृत्ति” करार दिया है.


सिंह ने कहा कि जिस तरह की अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के लिए भी किया जा रहा है, उसी तरह पूर्व सांसद पर अभद्र टिप्पणी करना , राजद के शासन काल की याद दिलाता है. उन्होंने कहा कि सत्ता से बाहर रहने की बौखलाहट में राजद की मानसिकता वाले लोग भाषा की मर्यादा भूल गए हैं.


उन्होंने औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके जैसे संस्कार आज किसी राजद नेता में नहीं मिल सकते.
आलोक सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए कार्यों का लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है. उनकी सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की चिंता करती है. उन्होंने आरोप लगाया कि राजद की मानसिकता वाले लोग इसी बौखलाहट में भाषा की मर्यादा भूल गए हैं.

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed