Aurangabad :पूर्व सांसद के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र पोस्ट, जांच में जुटी साइबर पुलिस,पोस्ट वायरल

0
sushil singh

Magadh Express : औरंगाबाद लोकसभा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पूर्व सांसद के कार्यालय प्रतिनिधि मृत्युंजय कुमार सिंह ने साइबर थाने में एक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने तत्काल कार्रवाई की मांग की है।


क्या है पूरा मामला?
शिकायत के अनुसार, विकास यादव नामक एक युवक ने बुधवार को फेसबुक पर पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह के खिलाफ अपमानजनक और अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। मृत्युंजय कुमार सिंह ने अपनी शिकायत में इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपा है।


शिकायतकर्ता ने बताया कि सुशील कुमार सिंह, जो पांच बार सांसद और एक बार विधायक रह चुके हैं, उनके लाखों समर्थक हैं। ऐसी आपत्तिजनक पोस्ट से उनके समर्थकों की भावनाएं आहत हुई हैं और उनमें आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने आशंका जताई है कि इस तरह के पोस्ट से किसी भी समय तनाव उत्पन्न हो सकता है और जिले की कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है।
मृत्युंजय कुमार सिंह ने पुलिस से इस गैरकानूनी कृत्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है, ताकि समाज में सौहार्द और शांति बनी रहे। फिलहाल, साइबर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed