Aurangabad:बिजली करंट से शिक्षक की मौत,परिवार में मचा कोहराम

0
IMG-20250903-WA0110

Magadh Express :औरंगाबाद जिले के भवानीपुर पंचायत के कुम्हार बिगहा गांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ बिजली का करंट लगने से एक शिक्षक की मौत हो गई।


घटना का विवरण
यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे देव थाना क्षेत्र के कुम्हार बिगहा गांव में हुई। मृतक की पहचान दिलीप पासवान के रूप में हुई है, जो प्राथमिक विद्यालय कुसहा में शिक्षक थे।पुलिस के अनुसार, दिलीप पासवान अपने स्कूल से घर लौटे थे। इसी दौरान, बिजली के बोर्ड में चिपक जाने से उन्हें करंट लग गया। आनन-फानन में परिवार के लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


पुलिस की कार्रवाई
देव थाना की अपर थानाध्यक्ष नीतू कुमारी ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।दुखद खबर मिलने के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed