Aurangabad:दाउदनगर के श्रीकांत शर्मा ने किया रक्तदान, बचाई अरविंद दुबे की जान,जो व्यक्ति एक अनजान की मदद करना अपना कर्तव्य मानता है, वह हमारे समाज के लिए प्रेरणा-प्रकाश चंद्रा

0
IMG-20250903-WA0101

Magadh Express: ‘रक्तदान महादान’ की भावना को चरितार्थ करते हुए, दाउदनगर के नीमा गांव निवासी श्रीकांत शर्मा ने एक अनजान व्यक्ति की जान बचाने के लिए रक्तदान कर एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने गंभीर किडनी रोग से पीड़ित दुबे खैरा गांव निवासी अरविंद दुबे के लिए अपना रक्त दान कर एक मिसाल पेश की।


यह मानवीय पहल भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, दाउदनगर के सचिव और ‘हैंड्स ऑफ प्रकाश चंद्रा’ (एचओपीसी) के संरक्षक डॉ. प्रकाश चंद्रा की जीवन रक्षा मुहिम के तहत की गई। अरविंद दुबे के रक्त की कमी की जानकारी अभिषेक तिवारी के माध्यम से डॉ. प्रकाश चंद्रा को मिली। सूचना मिलते ही उन्होंने अपने साथियों से मदद की अपील की। उनके आग्रह पर एचओपीसी के सदस्य श्रीकांत शर्मा तुरंत मदद के लिए आगे आए और अस्पताल पहुँचकर रक्तदान किया।


इस नेक कार्य के दौरान एचओपीसी के कई सदस्य जैसे देव सिंगर, दीपक राज, रवि रंजन, सुधीर कुमार, लवकुश कुमार, मेराज और रोहित कुमार भी मौजूद रहे।डॉ. प्रकाश चंद्रा ने श्रीकांत शर्मा के इस निस्वार्थ सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा, “जो व्यक्ति एक अनजान की मदद करना अपना कर्तव्य मानता है, वह हमारे समाज के लिए प्रेरणा है।” उन्होंने अरविंद दुबे के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। यह घटना दर्शाती है कि समाज में ऐसे नेक दिल लोग भी हैं जो निस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed