Aurangabad:पुरानी पेंशन योजना बहाली को लेकर शिक्षकों ने कालापट्टी लगा जताया विरोध

0
1000466002

संदीप कुमार

Magadh Express :बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला इकाई औरंगाबाद के बैनर तले तथा NMOPS के आह्वान पर नवीनगर प्रखंड के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं प्रतिनिधियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सभी कार्यालय एवं विद्यालय में कालापट्टी लगाकर सरकार के नीति का विरोध जताया है। शिक्षक संघ के प्रदेश सचीव धन्जय कुमार सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन लागू करने की मांग को लेकर देश के लाखों शिक्षक एवं कर्मचारी कालापट्टी लगाकर ब्लैक डे मनाया हैं। इस दौरान सभी शिक्षकों ने विद्यालय और कार्यालयों में काली पट्टी बांधकर अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सरकार की नीति का विरोध दर्ज कराया।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव धनंजय कुमार सिंह, संयोजक विनोद यादव, आनंद कुमार, संजीव कुमार सिंह, मनीष कुमार, राजेश कुमार, विमलेश यादव, आशुतोष कुमार मिश्र, रमेश कुमार सिंह, जिलानी अंसारी, सुनील कुमार, संतोष कुमार सिंह, अरविंद कुमार, रंजीत कुमार सिंह सहित दर्जनों शिक्षक शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में सरकार से मांग की कि पुरानी पेंशन योजना को शीघ्र बहाल किया जाए, ताकि शिक्षकों एवं कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित किया जा सके।

ज्ञात हो कि एक सितंबर 2005 को बिहार सरकार ने राज्य में शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए लागू पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर दिया था। साथ ही नई पेंशन स्कीम बहाल किया था। इस के लिए सरकार के शिक्षक- कर्मचारी विरोधी नीति की कार्रवाई के विरुद्ध शिक्षक व कर्मचारी काला पट्टी बांधकर आक्रोश जताकर विरोध कर रहे है। मौके पर उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि सांसद, विधायक व मंत्री मात्र पांच साल के लिए निर्वाचित होते हैं, लेकिन उन्हें आजीवन पूर्ण पेंशन व लग्जरी सुविधाएं मिलती है, लेकिन 60 वर्ष तक देश समाज की सेवा करने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों के पेंशन को समाप्त कर दिया गया है। यह शिक्षक कर्मचारियों के साथ अन्याय है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed