Breaking News,औरंगाबाद: सदर अस्पताल में कार्यरत डॉ. लालसा सिन्हा के निजी अस्पताल की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों का हंगामा

0
Screenshot_2025-08-31-20-51-27-03_a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

औरंगाबाद। जिले के एमजी रोड स्थित महिला चिकित्सक डॉ. लालसा सिन्हा के निजी अस्पताल में रविवार को बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया। शाहपुर (माली थाना क्षेत्र) निवासी विनोद यादव की पत्नी पूनम देवी (32 वर्ष) की प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि पूनम देवी का पिछले नौ महीनों से इसी अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन प्रसव के समय डॉक्टरों ने गंभीरता नहीं दिखाई। परिजन बताते हैं कि प्रसव के दौरान जब स्थिति बिगड़ी तो समय पर सही कदम नहीं उठाया गया, जिससे दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका 15 साल बाद मां बनने वाली थी।

घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।

इधर, चिकित्सक पक्ष का कहना है कि महिला की स्थिति बेहद जटिल थी और पूरी कोशिश के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

मौत की खबर मिलते ही शाहपुर गांव में मातम पसर गया है। परिवारजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed