नहीं रहे एस. सिद्धार्थ अब शिक्षा विभाग के सचिव, बी. राजेंद्र को मिली जिम्मेवारी, एस. सिद्धार्थ को बनाया गया विकास आयुक्त

0
Screenshot_2025-07-17-22-54-11-89_a23b203fd3aafc6dcb84e438dda678b6

पटना। बिहार सरकार ने शनिवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ को इस जिम्मेदारी से हटा दिया गया है और उनकी जगह 1995 बैच के आईएएस अधिकारी बी. राजेंद्र को शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव बना दिया गया है। वहीं, एस. सिद्धार्थ को राज्य का विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है।

कौन-कहाँ पहुँचे?

एस. सिद्धार्थ (IAS 1991 बैच): शिक्षा विभाग से हटाकर बिहार का विकास आयुक्त बनाया गया। वे पहले मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और कैबिनेट विभाग के एसीएस भी थे।

बी. राजेंद्र (IAS 1995 बैच): अब सामान्य प्रशासन विभाग के साथ-साथ शिक्षा विभाग की भी जिम्मेदारी संभालेंगे।

हरजोत कौर बम्हरा (IAS 1992 बैच): पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से स्थानांतरित होकर राजस्व परिषद की अध्यक्ष सह सदस्य बनीं।

अरविंद कुमार चौधरी: गृह विभाग के एसीएस रहते हुए अब उन्हें कैबिनेट विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला।

आनंद किशोर (IAS 1996 बैच): बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष रहते हुए अब उन्हें पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

क्यों अहम है यह फेरबदल?

एस. सिद्धार्थ बिहार के सबसे प्रभावी और चर्चित आईएएस अधिकारियों में गिने जाते हैं। शिक्षा विभाग से हटाकर उन्हें विकास आयुक्त की बड़ी जिम्मेदारी देना सरकार की प्राथमिकताओं का संकेत माना जा रहा है। वहीं, आनंद किशोर को शिक्षा जगत के साथ-साथ अब पर्यावरण विभाग का भी प्रभार मिलना प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed