Aurangabad:ऑनलाइन गेमिंग के चलते कर्ज में डूबे एक शख्स ने अपने ही भाई की कर दी हत्या,भाई करता था गेम खेलने का विरोध,दो गिरफ्तार,पढ़ें पूरी खबर

0
1000444026

औरंगाबाद, बिहार: ऑनलाइन गेमिंग के चलते 10-12 लाख रुपये के कर्ज में डूबे एक शख्स ने अपने ही भाई को गोली मारकर रास्ते से हटाने की साजिश रची। यह खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।


ओबरा थाना क्षेत्र में सदीपुर डिहरी के पास दूध बेचने वाले बंटी सिंह को गोली मारने की घटना का खुलासा करते हुए दाउदनगर के एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने बताया कि इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता कोई और नहीं बल्कि बंटी का सगा भाई पवन सिंह है। पुलिस ने इस घटना में शामिल दो आरोपियों, सदीपुर तकिया निवासी अंकित कुमार और अभय कुमार को गिरफ्तार किया है।


कैसे हुई घटना
पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पवन सिंह ने बंटी को मारने के लिए उन्हें 3 लाख रुपये देने का वादा किया था। अंकित ने गोली चलाई, जबकि अभय बाइक चला रहा था। पुलिस की जांच से पता चला कि इस वारदात के लिए इस्तेमाल की गई बाइक दाउदनगर थाना क्षेत्र के गोरडीहा निवासी रमेश ठाकुर की थी, जो बाद में धीरज कुमार को दहेज में मिली थी। धीरज से पूछताछ के बाद ही पुलिस इन दोनों आरोपियों तक पहुँच पाई।


भाई की हत्या की वजह
एसडीपीओ के अनुसार, पवन सिंह ऑनलाइन गेमिंग में काफी पैसा हार चुका था, जिसकी वजह से वह लगभग 10-12 लाख रुपये के कर्ज में डूब गया था। उसका भाई बंटी सिंह इस बात का विरोध करता था। इसी रंजिश में पवन ने अपने भाई को मारने की योजना बनाई। उसने ही आरोपियों को पिस्तौल दी थी, जिसे घटना के बाद फेंक दिया गया। पुलिस अभी भी पिस्तौल की तलाश कर रही है।


फिलहाल, पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मुख्य आरोपी पवन सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस को खबर मिली थी कि पवन पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज करवा रहा था, लेकिन छापेमारी के दौरान वह वहाँ से फरार हो गया। अच्छी बात यह है कि बंटी सिंह की हालत अब खतरे से बाहर है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed