औरंगाबाद में ‘मौत के हाईवे’ पर हाइवा का कहर: बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा, एक की मौत, सरकार पर फूटा गुस्सा

0
FB_IMG_1754287358807

औरंगाबाद: जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर एक बार फिर ‘मौत का हाईवे’ कहलाने वाली सड़क पर हाइवा का कहर देखने को मिला। सोमवार की सुबह अंबा-औरंगाबाद मुख्य मार्ग पर बभंडीह खेल मैदान के पास एक अनियंत्रित हाइवा ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय चिंटू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई रंजन कुमार गंभीर रूप से घायल है।

​मृतक चिंटू कुमार कुटुंबा थाना क्षेत्र के बिचला मोड़ का रहने वाला था। रंजन भी उसी गांव का निवासी है। दोनों भाई अपनी बाइक से किसी काम से नगहारा गांव जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें कुचल दिया।

​घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। चिंटू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिंटू की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

​हादसे की खबर मिलते ही, राजद के वरिष्ठ नेता इंजीनियर सुबोध कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने इस घटना के लिए सीधे तौर पर सरकार की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि यह सड़क जिले की सबसे खतरनाक सड़क बन गई है, लेकिन सरकार इसे फोर लेन बनाने की झूठी घोषणाएं कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही सड़क की हालत नहीं सुधारी गई, तो जनता अनिश्चितकाल के लिए अंबा-औरंगाबाद सड़क को जाम कर देगी।

​यह दुर्घटना एक बार फिर से सड़क सुरक्षा के नियमों की अनदेखी और सरकार के खोखले वादों की पोल खोल रही है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed