बोल बम के जयकारा के साथ रियासत घटराईन से कांवरियों का जत्था रवाना
संजीव कुमार मंगलवार को मदनपुर प्रखंड क्षेत्र के घट्टराइन से दर्जनों कांवरियों का जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ. रवाना होने से पहले कांवरियों ने अपने कुल देवता की पूजा की.गेरुआ वस्त्र धारण किये ,हाथों कांवर लेकर निजी वाहन से बोल बम के नारों के साथ लोगों ने जगत कल्याण की कामना की.इस दौरान राणा आशुतोष सिंह ने बताया कि,हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वेलोग दर्जनों की संख्या मे देवघर के लिए रवाना हो रहे हैँ.देवघर मे बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक करने के उपरांत कांवरियों का जत्था बासुकीनाथ मंदिर होते हुए तारापीठ पहुंचेगी.जिसके बाद पुनः वेलोग वापस लौटेंगे.इस दौरान रियासत घटराईन से संतोष सिंह,मुना सिंह,अनुज सिंह,अमन सिंह, बिट्टू सिंह, सिलाड से मंटू सिंह, मदनपुर से राणा आशुतोष सिंह,
सतुआही से रोहित सिंह, भड़कुर से अजित सिंह,मंटू सिंह, कर्मा से विजय सिंह मौजूद रहे ।