Aurangabad:दिल्ली में जीत के खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओ ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया

0

Magadh Express: औरंगाबाद जिले के रफीगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में भाजपा के जीत पर नगर अध्यक्ष संतोष कुमार साहू के नेतृत्व में रैली निकाली गई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ विश्वकर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष संतोष कुमार साहू, रफीगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बब्लू सिंह, भदवा भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह, महेंद्र प्रसाद एवं जद यू प्रखंड अध्यक्ष सुनील वर्मा ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के जीत के खुशी में कासमा रोड़ से गाजे-बाजे के साथ मिठाई बांटकर जश्न मनाते हुए मुख्य बाजार, स्टेशन रोड़ से महाराजगंज होते हुए कार्यालय पर संपन्न हुआ।

उन्होंने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रचंड जीत यह दर्शाता है कि देश में नरेंद्र मोदी का लहर है। जिस तरह से आम आदमी पार्टी के सभी बड़े चेहरे का हार हुआ है जनता ने इस बात पर मोहर लगा दिया कि अरविंद केजरीवाल कितने बड़े बहुरूपिया है। ईमानदारी के चोला ओढकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे थे। झूठे वादे कर कर दिल्ली की जनता को गुमराह कर रहे थे। इन सभी झूठे वादों के खिलाफ जनता ने नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताया और उन्हें प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली की सत्ता को सौंपा है। यह जीत सच्चाई एवं विश्वास की जीत है। भाजपा के पास नेता है, नीति है। इस मौके पर नगर महामंत्री बालगोविंद साहू, भाजपा कासमा मंडल महामंत्री मनोज यादव, कोषाध्यक्ष शिवनारायण साव, मुखिया विजय कुमार सिंह, चंदेश्वर भगत, अशोक प्रसाद, मनोज कुमार सिंह, अरविंद राज सिंह, रंजीत कुमार, सहित अन्य अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed