Aurangabad: ढिबरा थाना के झरना में पुलिस की बड़ी कार्यवाइ,अफीम की खेती नष्ट

0
IMG-20250208-WA0438

Magadh Express:-औरंगाबाद पुलिस द्वारा ढ़िबरा थाना अन्तर्गत ग्राम-झरना में अफिम की खेती के विरूद्ध की गयी बड़ी कार्रवाई की गई है ।पुलिस ने लगभग 06 बीघा जमीन पर अवैध रूप से लगाये गये अफीम के पौधों को विनष्ट किया है ।

दिनांक-08.02.25 को सूचना प्राप्त हुआ कि ढ़िबरा थाना अन्तर्गत ग्राम झरना में अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। प्राप्त सूचना उपरांत पुलिस अधीक्षक, महोदय औरंगाबाद एवं जिला वन अधिकारी, महोदया औरंगाबाद के निर्देशन में अनु०पु०पदा०-02 सदर औरंगाबाद एवं 29वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। गठित संयुक्त टीम के द्वारा अग्रतर कार्रवाई करते हुये ग्राम झरना स्थित उपरोक्त भूमि पर लगाये गये अफीम के पौधों को किया विनष्ट किया गया है ।

खेती करने वाले अज्ञात अफीम माफियाओं के विरूद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस छापामारी अभियान के फलस्वरूप अफिम माफियाओं का भाड़ी नुकसान एवं काफी मनोबल गिरा हुआ है।

बरामदगीः-1. करीब 03 एकड़ भूमि पर लगे अफीम के फूल एवं पोस्ता2. 02 पानी का मोटर3. घेराबंदी के लिए उपयोग में लाए गये जाली एवं तार

छापामारी दल में 1. अमित कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02, सदर औरंगाबाद।2. A/C श्री धर्मेन्द्र सिंह, 29वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल3. अन्य सशस्त्र बल, 29वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल4. श्री चन्दन कुमार, Forest Range officer, Aurangabad6. पु०अ०नि० रितेश कुमार उपाध्याय, थानाध्यक्ष ढिबरा।7. पु०अ०नि० कमलापति मिश्रा, ढिबरा थाना।8. सशस्त्र बल, ढिबरा थाना।
9.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed