Aurangabad:कोबरा के जवानों ने अतिनक्सल प्रभावित पचरुखिया मे शान से फहराया तिरंगा,बच्चों के बिच बाँटी मिठाई
संजीव कुमार-
Magadh Express:-कभी नक्सलियों के लिए पनाहगार रहे पचरुखिया मे आज अमन चैन की जिंदगी लोग जी रहे हैँ।एक समय था जब राष्ट्रीय पर्व पर वहां काला झंडा फहराया जाता था।लेकिन,आज वहां शान से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जा रहा है।रविवार को 76 वें गणतंत्र दिवस पर कोबरा -205 के कमांडेंट राजेश पवार के निर्देश पर पचरुखिया स्थित कोबरा बटालियन के सहायक समादेष्टा सुनील कुमार ने कैम्प मे ध्वजारोहन किया।ध्वजारोहन के पूर्व सहायक समदेष्टा ने उपस्थित जवानों एवं ग्रामीणों को सम्बोधित किया।इसके बाद जवानों ने परेड कर तिरंगे को सलामी दी।

झंडोतोलन के उपरान्त जवानों ने आसपास ले ग्रामीण के बच्चों के बिच राष्ट्रीय मिठाई जलेबी का वितरण किया।इस दौरान सहायक समादेष्टा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि,आज के दस वर्ष पचरुखिया व आसपास के लोग नक्सलियों के चंगुल मे रहकर गुलाम बने हुए थे।नक्सली अक्सर भोले भाले ग्रामीणों पर शोषण करते थे।सरकारी योजनाओं से लोग वंचित रहते थे।लेकिन,आज देश की प्रहरियों ने ना सिर्फ उनका खात्मा किया है बल्कि,उनकी गतिविधियों को जड़ से उखाड़ फेंका है।

आज यहाँ के लोग अमन चैन की जिंदगी जी रहे हैँ।हमे अपने वीर जवानों पर गर्व है।देश की सुरक्षा के साथ ग्रामीणों के बिच योजनाओं को सही तरीके से क्रियांवयन कराना हमारी जिम्मेवारी है।आज जिस तरह से बच्चों मे लोकतंत्र के महापर्व के प्रति उत्सुकता वो काबिले तारीफ है।लोग मुख्यधारा से जुड़कर अपना और अपने समाज को समृद्ध और सशक्त बना रहे हैँ।
