औरंगाबाद : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत , एक घायल

0
IMG20220926160709

औरंगाबाद के देव थाना क्षेत्र के सिमरी में एक सड़क दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं इस घटना में एक युवक घायल है । जिसका इलाज सदर अस्पताल औरंगाबाद में कराया जा रहा है ।

औरंगाबाद : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत , एक घायल

घटना के सम्बंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार दोनो युवक चट्टी बाजार से देव की तरफ जा रहे थे उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ओवरटेक करने के चक्कर मे बाइक सवार दोनो युवको को रौंद दिया जिसमें देव थाना क्षेत्र के चट्टी बाजार निवासी रामजन्म गुप्ता के पुत्र विकास कुमार की मौके पर मौत हो गई । इस घटना में इसी गाँव के निवासी रामजी कुमार पिता गुप्ता प्रसाद घायल हो गया है जिसका सदर अस्पताल औरंगाबाद में इलाज किया गया है ।

इधर घटना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है ।जहाँ से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा ।

घटना की सूचना के बाद औरंगाबाद सदर अस्पताल में परिजनों की भीड़ इकट्ठा हो गई । घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है । सदर पहुँचे नगर परिषद औरंगाबाद से नगर अध्यक्ष प्रत्याशी अनिल ओड़िया ने बताया कि मृतक उनका ममेरा भाई है । बहुत ही दुःखद घटना घटी है जिससे पूरा परिवार स्तब्ध है ।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed