Aurangabad:शराब की छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार

0

संदीप कुमार

Magadh Express: औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के माली थाना पुलिस के द्वारा पूर्व मे गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के फुलडीहा गांव अंतर्गत भुईया टोला मे शराब के विरुद्ध छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब तस्कर ने हमला कर दिया था। जिसमें कई पुलिस कर्मी को चोटे आई थी। वही एक पुलिस कर्मी दिपक कुमार घायल हो गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फुलडीहा गांव अंतर्गत भुईया टोली गांव में शराब की तस्करी हो रही है। सूचना के आधार पर पुलिस सत्यापन के लिए टीम गठित कर गांव में छापेमारी की गई थी। पुलिस को देख ग्रामीण ईट पत्थर चलाने लगे थे जिसमें कई पुलिस कर्मी को चोट आई थी वही एक पुलिस कर्मी दिपक कुमार घायल हो गया था।

मामले में माली थाना के प्रभार मे रहे थानाध्यक्ष सर्किल इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया की मामले में फुलडीहा भुईया टोली गांव निवासी सरोज भुईया, अजय भुईया, ललन भुईया, महेंद्र भुईया, गिरजा देवी, सचिन भुईया, बिमली देवी सहीत 19 नामजद महिला- पुरुष पर थाना कांड संख्या 89/24 प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी माली थाना क्षेत्र के फुलड़ीहा भुईया टोली गांव निवासी सचिन भुईया को गिरफ्तार किया गया है। वही छापेमारी अभियान में एस आई दिनेश पासवान समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस अन्य फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *