औरंगाबाद :किशोरी के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले मे एक आरोपित गिरफ्तार

0
arrest

संदीप कुमार

मगध एक्सप्रेस :-औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के कोल मंझौली गांव में एक नाबालिग किशोरी के साथ पिछले सप्ताह हुए सामूहिक बलात्कार एवं उसकी निर्मम हत्या के मामले मे एक आरोपित को पुलिस ने छापामारी कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान औरंगाबाद जिला के माली थाना क्षेत्र के कोल मंझौली गांव निवासी विपुल सिंह शामिल है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से किए गए अनुसंधान के क्रम में उक्त व्यक्ति की संलिप्तता स्पष्ट रूप से सामने आई।

इन लोगों को स्थानीय ग्रामीणों ने घटनास्थल के आसपास से फरार होते हुए भी देखा। गौरतलब हो कि किशोरी घर मे अकेली थी। किशोरी के साथ बदमाशों ने बेरहमी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद परिजनों ने जिला मुख्यालय सहित कई प्रखण्ड मे प्रदर्शन कर आरोपी की गिरफ्तार करने की मांग की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है। वही छापेमारी अभियान में एस आई गोपाल कुमार तथा तकनीकी शाखा के पदाधिकारी समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed