औरंगाबाद:जिलाधिकारी के निर्देश पर पंचायतों में योजनाओं की हुई जांच

0
IMG-20220817-WA0022

औरंगाबाद जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा पंचायत स्तरीय क्रियान्वित योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया गया। उप विकास आयुक्त औरंगाबाद अभ्येंद्र मोहन सिंह द्वारा औरंगाबाद प्रखंड के पडरावा पंचायत में पंचायत स्तरीय विभिन्न योजनाओं की जांच की गई। अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी गोविंद चौधरी द्वारा बारुण प्रखंड के भोपतपुर पंचायत में इन सभी योजनाओं की जांच की गई। जिला पंचायती राज पदाधिकारी मंजू प्रसाद द्वारा कुटुंबा प्रखंड के बलिया पंचायत में इन सभी योजनाओं की जांच की गई।

अपर अनुमंडल पदाधिकारी दाउदनगर प्रियव्रत रंजन द्वारा ओबरा प्रखंड के अमिलौना पंचायत में इन सभी योजनाओं की जांच की गई। वरीय उप समाहर्ता फतेह फैयाज द्वारा दाउद नगर प्रखंड के तरारी पंचायत में इन सभी योजनाओं की जांच की गई।

जांच करते अधिकारी

वरीय उप समाहर्ता, कृष्णा कुमार द्वारा नबीनगर प्रखंड के रामपुर पंचायत में इन सभी योजनाओं की जांच की गई।जांच के दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय, रामपुर में 12 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए। जांच के दौरान धान अधिप्राप्ति केंद्र, रामपुर बंद पाया गया। धान अधिप्राप्ति केंद्र के पैक्स अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा अभी तक खाद का उठाव नहीं किया गया है।

भूमि सुधार उप समाहर्ता दाउदनगर, संजय कुमार द्वारा गोह प्रखंड के अमारी पंचायत में इन सभी योजनाओं की जांच की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी दाउदनगर योगेंद्र पासवान द्वारा दाउदनगर प्रखंड के अरई पंचायत में इन सभी योजनाओं की जांच की गई। नगर कार्यपालक पदाधिकारी दाउदनगर संजय उपाध्याय द्वारा हसपुरा के कोइलवा पंचायत में इन सभी योजनाओं की जांच की गई।

विद्यालय जांच करते अधिकारी

प्रखंड विकास पदाधिकारी देव कुंदन कुमार द्वारा कुटुंबा प्रखंड के परता पंचायत में इन सभी योजनाओं की जांच की गई। नगर कार्यपालक पदाधिकारी बारुण जमाल अख्तर अंसारी द्वारा बारुण प्रखंड के रिउर पंचायत में इन सभी योजनाओं की जांच की गई। इसके अतिरिक्त अन्य सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी द्वारा उनके आवंटित प्रखंडों के पंचायतों में इन सभी योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed